हसपुरा: अंचल कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा, विवादित जमीनी मामलों की सुनवाई, 6 विवादित जमीनी मामलों का हुआ निष्पादन
हसपुरा अंचल कार्यालय कक्ष में शनिवार को जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया। मौके उपस्थित सीओ सुनील कुमार , थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, राजस्व पदाधिकारी विनय कृष्ण ,अंचल सहायक दीपक प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र से आए कुल 21 मामला का सुनवाई किया गया।जिसमे दोनों पक्ष के आपसी सहमति से 6 विवादित मामला का सुनवाई करते हुए निष्पादन किया गया।