बोध गया: बोधगया पुलिस ने महिला व परिजनों से मारपीट, हत्या के प्रयास में एक बालक को निरुद्ध किया
बोधगया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। एसएसपी सुशील कुमार ने शनिवार की शाम 7 बजे बताया कि महिला से पूर्व विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। आरोप है कि महिला व परिजनों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया। मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।