संभाग स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी से तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ
स्तरीय शतरंज चयन प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी से तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ। अंडर 19 बालिका वर्ग में कुमारी तोषिका भोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पांचों मैच जीते और संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में कुमारी जसोवती साव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।