सागर नगर: सागर संभाग कमिश्नर ने जेरा, बंडा, हनोता सिंचाई परियोजना की समीक्षा की, भू-अर्जन राशि तुरंत खातों में डालने के निर्देश
संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने बुधवार दोपहर 2 बजे कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष में जिले में संचालित जेरा, बंडा एवं हनोता सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा की। कमिश्नर ने अधिकारियों को भू-अर्जन से संबंधित राशि शीघ्र प्रभावितों के बैंक खातों का सत्यापन कराकर हस्तांतरित करने के निर्देश दिए ताकि परियोजनाओं का कार्य बाधित न हो।