सागर नगर: विश्वविद्यालय स्थित डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की काउंसलिंग पर सवाल, छात्र केंद्र के सामने धरने पर बैठे
डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में 26 जनवरी को हुई काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर छात्रों ने अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।नाराज विद्यार्थियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे केंद्र के सामने धरना देकर काउंसलिंग निरस्त कर दोबारा कराने की मांग की।छात्रों का कहना है नियमों का उल्लंघन कर पुरुष कोटे में महिला अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया।