सागर नगर: झारखंड में सफाईकर्मी महिला से मारपीट मामले में, भारतीय सफाई मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सागर कलेक्टर को ज्ञापन दिया
झारखंड के धनवाड़ जिले के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वाल्मीकि कॉलोनी कोइरी वन में एक महिला सफाईकर्मी से मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमान किए जाने के मामले को लेकरसफाई कर्मचारियों में आक्रोश है। बुधवार दोपहर 2 बजे भारतीय सफाई मजदूर संघ सागर इकाई ने इस घटना के विरोध मे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषी पर कार्यवाही की माँग की।