सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया की जाँच सुविधा शुरू, डीन ने किया शुभारंभ
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर द्वारा पैथोलॉजी विभाग के अंतर्गत HPLC यानी हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी मशीन का बुधवार की सुबह 11:30 बजे शुभारंभ किया गया। इस मशीन के माध्यम से अब जिले एवं संभाग के मरीजों को थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया एवं अन्य प्रकार के हीमोग्लोबिन विकारों की सटीक जाँच बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ही नि:शुल्क