वैशाली: मखदूम साहब के मजार पर लगने वाले एक दिवसीय मेले का प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
मखदूम साहब के मजार मंसूरपुर परिसर में लगने वाले एक दिवसीय मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार ने पुलिस बल एवं मेला कमेटी के साथ स्थल का निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी पुलिस को सहयोग करें।