वैशाली: 2024 लाभार्थियों संपर्क अभियान के तहत भाजपा की एक दिवसीय कार्यशैली वैशाली में आयोजित ।
भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी है। 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों को साधने के लिए पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। गुरुवार को प्रखंड के खरौना पोखर स्थित एक निजी होटल में भाजपा द्वारा लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।