वैशाली: संत शिरोमणि रविदास के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प ।
संत शिरोमणी रविदास की जयंती श्रद्धा के साथ प्रखंड से लेकर गांव तक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेते हुए उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। जयंती के मौके पर चिंतामणिपुर सहित कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने जुलूस निकाल कर बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रमों में शामिल हुए।