वैशाली: शुभई से एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
थाना क्षेत्र के शुभई गांव में छापेमारी कर एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी शुभई गांव निवासी जगन्नाथ गिरी के पुत्र राधेकांत गिरी है। उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष चन्द्र गुप्त कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त एक मामले में आरोपी था।