वैशाली: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस व प्रशासन ने कसी कमर
2024 लोकसभा चुनाव की घोषणा अभी निर्वाचन आयोग द्वारा नहीं की गई है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर चुनाव के लिए पुलिस तथा प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों तथा पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार को वैशाली प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।