Nag Panchami 2026: काशी के अखाड़ों में पहलवानों ने दिखाया दमखम, मिट्टी में जमकर हुई कुश्ती
नाग पंचमी के अवसर पर काशी के अखाड़ों में वर्षों पुरानी कुश्ती की परंपरा एक बार फिर जीवंत दिखाई दी। वाराणसी के विभिन्न अखाड़ों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ कुश्ती और दंगल का आयोजन हुआ। पहलवानों ने कुश्ती के साथ जोड़ी और गदा फेरने की कला का प्रदर्शन किया।
फुलवरिया के पहलूपुरा में भी नाग पंचमी पर दंगल आयोजित किया गया, जहां बच्चों से लेकर युवा पहलवानों ने अखाड़े की मिट्टी में उतरकर अपना दमखम दिखाया। इस पारंपरिक दंगल में दूर-दूर से पहलवान पहुंचे। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार के साथ माला, दुपट्टा और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
काशी में नाग पंचमी और अखाड़ों की कुश्ती की यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। देखिए Live VNS की खास रिपोर्ट
#NagPanchami2026 #NagPanchami #नागपंचमी #काशीकेअखाड़े #कुश्ती #दंगल #पहलवान #काशी #वाराणसी #Kashi #Varanasi #Wrestling #Kushti #Akhada #IndianWrestling #VaranasiNews
Sadar, Varanasi | Aug 17, 2026