सोनभद्र बंशी सुर्यपुर: राजकीय मध्य विद्यालय निघवां में ग्रामीणों की तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी रही
राजकीय मध्य विद्यालय निघवां में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार भास्कर की मनमानी के विरोध में ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में की गई तालाबंदी गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे तक दूसरे दिन भी जारी रही ।ग्रामीणों के द्वारा शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी को विद्यालय में बुलाने की मांग कर रहे हैं।