बैतूल नगर: चिरापाटला जंगल में शराब के नशे में बाइक से गिरा युवक, पैर टूटा और चेहरे पर आई गंभीर चोटें
बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के चिरापाटला जंगल में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां शराब के नशे में बाइक चला रहे युवक का वाहन अनियंत्रित हो गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक मौहढाना निवासी 35 वर्षीय मोटू वीके बाइक से सिवनी बानापुरा की ओर जा रहा था।इसी दौरान शाम करीब 5 बजे चिरापाटला जंगल के पास उसकी बाइक अचानक