ठीकरी: मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर ढाबे के सामने खड़े ट्रक में हुई चिंगारी, युवाओं ने मिट्टी डालकर आग पर पाया काबू
ठीकरी थाना क्षेत्र से गुजर कर जाने वाले मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे के सामने एक ट्रक के केबिन के निचे स्पार्किंग से आग लगने का मामला शुक्रवार रात सामने आया है। दरअसल नेशनल हाईवे का शेरे पंजाब नामक ढाबे के सामने एक ट्रक के केबिन के निचे स्पार्किंग के कारण निकली चिंगारीयों को देखकर वहां भीड़ जमा हो गई और मौजूद युवाओं ने सुझबुझ दिखाई है।