वारिसनगर: चोंचा चौड़ में तंबाकू के खेत में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से हुई मौत
रविवार को तंबाकू के खेत में कार्य कर रहे एक मजदूर की बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि मनियारपुर पंचायत के वार्ड 5 के रहने वाले डोमी राउत का पुत्र रंजीत राउत जो मजदूरी का कार्य करता है वह पंचायत के ही चोंचा चौर स्थित तंबाकू के खेत में कार्य कर रहा था। वहां से गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आ गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।