वारिसनगर: दो दिनों से गायब युवती का शव पानी से भरे गड्ढे में मिली,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
वारिसनगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव स्थित एक गड्ढे से मंगलवार की दोपहर एक किशोरी की लाश बरामद की गयी है। मृतका की पहचान गांव के ही वार्ड संख्या 13 निवासी मनोज राय की 13 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही बगल मछली पालन के लिए बनाए गए पोखर में किशोरी का शव तैरते हुए देखा गया।