वारिसनगर: विद्युत विभाग में नोटिस किया जारी,मेंटेनेंस के कार्य को लेकर 18 फरवरी को 11:00 से 2:00 बजे तक विद्युत रहेगी बाधित।
समस्तीपुर जिले में 18 फरवरी को 132/33 केवी फिडर में शीतकालीन मेंटेनेंस के कारण सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर के 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी। मथुरापुर जेई ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे प्रभावित होने वाले फीडर मोहनपुर,रेलवे,मथुरापुर खानपुर ,सिरसिया,पूसा,करपुरीग्राम,कल्याणपुर,जितवारपुर एवं सुधा डेयरी समस्तीपुर की विद्युत बंद रहेगी।