वारिसनगर: 48 घंटे बीत जाने के बाद भी घर से निकाली बच्ची वापस नहीं पहुंची अपने घर,परिजनों थाने में दिया सूचना।
वारिसनगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी पंचायत के ग्राम शादीपुर बथनाहा के रहने वाले मनोज राय की 13 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी विगत 48 घंटे से अपने घर से लापता है।जो नीला रंग का शर्ट एवं जींस पहनी हुई है,जिसका दाहिना हाथ भी जला हुआ है।जिसकी लंबाई करीब 3 फीट 5 इंच है एवं पीला रंग की चप्पल पहनी हुई है। बच्ची के पिता मनोज राय ने बताया कि मेरी बच्ची घर से कहीं निकल गई।