वारिसनगर: मोहिउद्दीनपुर पंचायत में उप मुखिया पर लगा अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित, उप मुखिया को गंवानी पड़ी अपनी कुर्सी
ग्राम पंचायत राज मोहियुद्दीनपुर में उप मुखिया दिलीप कुमार राय के खिलाफ कुल 13 वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। बता दें कि इस पंचायत में कुल 15 वार्ड है। गौरतलब हो कि उप-मुखिया दिलीप कुमार राय के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर दर्जनों की संख्या में वार्ड सदस्यों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा था।