वारिसनगर: मथुरापुर ओपी पुलिस ने शराब पीने के जुर्म में तीन पियक्कड़ को किया गिरफ्तार,भेजा न्यायालय।
मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मन्नीपुर भगवती स्थान के पास से मथुरापुर ओपी के एसआई राकेश कुमार ने गस्ती के दौरान तीन पियक्कड़ो को हंगामा करते हुए गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार पियक्कड़ों की पहचान मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मन्नीपुर निवासी शंकर पासवान का पुत्र छोटू कुमार,अभिषेक कुमार व बैजनाथ पासवान के रूप में की गई है।