पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग से वासंतिक रबी महाअभियान का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे 1 अणे मार्ग से वासंतिक (रबी) महाभियान 2025-26 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सभी 38 जिलों के पंचायतों के लिए रवाना किया। ये सभी एल०ई०डी० युक्त प्रचार वाहन किसानों को कृषि संबंधी जानकारी प्रदान करेंगे।