बडोनी: बड़ौनी के शासकीय सांदीपनी स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण में लापरवाही, बिना पंखे गर्मी में बैठे शिक्षक
Badoni, Datia | Apr 22, 2026 दतिया जिले के कस्बा बड़ौनी में स्थित शासकीय सांदीपनी स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। प्रशिक्षण के पहले ही दिन करीब 90 शिक्षक भीषण गर्मी में बिना पंखे और कूलर के घंटों बैठे रहे। इसी दौरान बिजली भी बाधित हो गई, जिससे हालात और खराब हो गए। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते पूरे दिन व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी।