कोरबा: वृक्षारोपण के दो दिन बाद पौधा तोड़ने पर निगम और पुलिस ने तुरंत ठोका जुर्माना
Korba, Korba | Aug 3, 2026 जिले में चल रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए पौधों को नुकसान पहुंचाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निहारिका टॉकीज के सामने लगाए गए एक पौधे को क्षति पहुंचाने के मामले में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने संबंधित व्यक्ति पर ₹1500 का अर्थदंड लगाया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा निहारिका टॉकीज से स