स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की नई रणनीति, रील बनाकर जताया विरोध
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर जारी राजनीतिक विरोध अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में एक रील बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
रील में स्मार्ट मीटर के खिलाफ व्यंग्यात्मक अंदाज में संदेश दिया गया है। वीडियो में "स्मार्ट मीटर को लगाया, तो क़यामत होगी" जैसे संवादों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और कई यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कांग्रेस लगातार स्मार्ट मीटर योजना का विरोध कर रही है। वहीं, सरकार का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी होगी और उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत के आधार पर बिल मिलेगा।
फिलहाल, यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसे लेकर रा�
Korba, Korba | Aug 4, 2026