रूड़की: कृष्णा नगर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में कुत्ते ने तीन लोगों को काटकर किया था घायल,वीडियो हुआ वायरल
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर में 25 मार्च को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट हो रही थी। इस मारपीट के दौरान एक पक्ष के कुत्ते ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया था।मारपीट और कुत्ते के काटने का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।