रूड़की: सोलानी पार्क के पास अचानक ही गंगनहर में डूबने लगी एक युवती,मोनू जलवीर ने अपनी जान पर खेल कर बचाई युवती की जान
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास आज शाम के समय अचानक ही एक युवती गंगनहर में डूबने लगी। युवती को डूबता देखकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर को बुलाया गया।जिसने अपनी जान पर खेलकर युवती को गंगनहर से बाहर निकाला। जिसके बाद युवती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।