रूड़की: कलियर पुलिस ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुंडा एक्ट के दो अभियुक्तों को किया जिला बदर
कलियर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए गुंडा एक्ट के दो अभियुक्तों को सहारनपुर बॉर्डर पर छोड़कर जिला बदर कर दिया है। पुलिस ने कलियर निवासी समीर पुत्र वहीद व मुकरबपुर गांव निवासी तंजीम पुत्र आमिर को 45 दिन तक जिले में नहीं घुसने की चेतावनी दी है।