रूड़की: गणेशपुर के पुल के पास गंगनहर में नहाते समय डूब कर एक युवक की हुई मौत,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में गणेशपुर के पुल के पास बीती शाम कुछ युवक गंगनहर में नहा रहे थे। इसी दौरान जिला कानपुर निवासी अजय नाम का एक युवक गंगनहर में डूब गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अजय के शव को कुछ ही दूरी पर गंगनहर से बरामद कर लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां पर आज अजय के परिजन भी पहुंच गए है।