रूड़की: रुड़की में हरिद्वार रोड पर एक कॉलेज में भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक का किया गया आयोजन
हरिद्वार रोड पर एक कॉलेज में आज भाजपा की लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में पहुंचे हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण सभी लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश का विकास करने वाली भाजपा के सामने आज कोई विकल्प नहीं बचा है।