सहारनपुर: ऑपरेशन क्लीन गागलहेड़ी में पुलिस ने 44 मुकदमों में जब्त की गई 455 लीटर शराब नष्ट कराई
थाना गागलहेड़ी पुलिस ने अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत 455 लीटर अवैध iशराब का विधिक निस्तारण कराया। यह कार्रवाई शनिवार शाम 5:00 बजे न्यायालय एसीजेएम द्वितीय सहारनपुर के आदेश पर की गई। वर्ष 2022 से 2025 तक आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 44 मुकदमों से संबंधित देशी शराब और हरियाणा व अरुणाचल प्रदेश मार्का की शराब जब्त की गई थी।