बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी, कार्रवाई के लिए पीड़ित भटकता रहा, जीआरपी व उभांव पुलिस ने क्षेत्राधिकार बताकर टाला
बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन परिसर से बाइक चोरी होने के बाद पीड़ित कार्रवाई के लिए शनिवार को सुबह से पुलिस कार्यालयों के चक्कर काटता रहा। पीड़ित का आरोप है कि डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई किए बिना लौट गई। इसके बाद जब वह लिखित तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो जीआरपी, उभांव थाना और सीयर पुलिस चौकी ने एक-दूसरे का क्षेत्राधिकार बताकर उ