बहराइच: मटेरा थाना क्षेत्र में लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
चार दिन से लापता रामगांव थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का शव बृहस्पतिवार को मटेरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ग्रामीण हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। एसपी ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।