बहराइच: फूटहा निवासी युवक को दौड़ा कर पीटा,पुलिस जांच में जुटी
बलरामपुर से शहर अपने घर आए युवक को बहाने से बुलाकर हमलावर गोंडा हाईवे पर एक निजी अस्पताल के पास ले गए। अचानक हमले पर युवक जान बचाकर भागा, तो उस पर हमलावरों ने गोली चलाई। असलहे की बट से युवक के सिर व चेहरे पर वार कर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक बलरामपुर भाजपा कार्यालय में नौकरी कर रहा है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है