बहराइच: पढहुइया के पास चार पहिया वाहन की ठोकर से बालक हुआ घायल,इलाज जारी
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत पढ़हुइया के पास चार पहिया वाहन की ठोकर से बालक घायल हो गया। जिसे परिजन उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि बालक साईकिल से सामान लेने के लिए गया था। तभी चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।