बहराइच: सालारपुर गल्ला मंडी निवासी काम पर निकला एसी मैकेनिक दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा वापिस अपने घर, पिता ने थाने में दी तहरीर
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित सालारपुर गल्ला मंडी निवासी 34 वर्षीय शेर अहमद एसी मैकेनिक है और 12 मार्च को दोपहर में टूल किट लेकर अपनी बाइक से काम पर निकला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं पहुंचा। तलाश के बावजूद पता न चलने पर पिता ने गुमशुदगी को लेकर थाना दरगाह शरीफ में एक लिखित शिकायती पत्र दिया है और पुत्र को तलाशने की मांग की है।