बहराइच: कल्पीपारा कॉलोनी में पेड़ से गिरने के दौरान किशोर के हाथ में धंसी सरिया हुई आर पार चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर निकाली बाहर
थाना दरगाह क्षेत्र के कल्पीपर कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय शिव पुत्र रामगोपाल अपने साथियों के साथ कालपीपारा में खेल रहा था। इसी दौरान वह पेड़ पर चढ़ गया और बैठने के दौरान संतुलन बिगड़ने के बाद वह पेड़ से नीचे आ गिरा जिससे उसके हाथ में सरिया आर-पार धंस गई। किशोर को गंभीर अवस्था में बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर सरिया बाहर निकाली।