आरोन: आरोन बाईपास पर दबंगों के डर से परेशान परिवार ने एसपी से शिकायत की, ASP ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
Aron, Guna | Aug 11, 2026 आरोन बाईपास निवासी बृजेश प्रजापति ने 11 अगस्त को सपा से शिकायत की। आरोप है जमीन और कुटीर को लेकर पड़ोस के दबंग 3 साल से धमकी दे रहे है पूरा परिवार 3 साल से डर में जी रहा है। एसपी ऑफिस में परिवार हालात बताते हुए रो पड़ा। स्कूल जाने आने में बच्चियों को डराया और धमकाया जाता है, कार्यवाही की मांग की। ASP प्रशांत सिंह ने कहा, शिकायत आई है जांच और कार्रवाई होगी।