पटना ग्रामीण: श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मतदाता जागरूकता पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
निर्वाचन विभाग, बिहार की स्वीप आईकॉन चर्चित लोक गायिका मैथिली ठाकुर द्वारा आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, गाँधी मैदान, पटना में हजारों दर्शकों के बीच मतदाता जागरूकता पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने 01 जून को पटना साहिब एवं पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी निर्वाचकों से गर्व से वोट डालने की अपील की।