पटना ग्रामीण: छपरा गोली कांड में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने PMCH पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव
बीते दिनों सारण में चुनावी रंजिश के दौरान भाजपा और राजद कार्यकर्ताओं के बीच हुई गोलीबारी में जहां 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं कुछ कार्यकर्ता घायल भी है। जिनसे मिलने बुधवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव PMCH पहुंचे। मौके पर उन्होंने घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों का इलाज सही से करने के लिए 25-25 हजार रुपए भी दिए।