पटना ग्रामीण: छपरा की घटना पर पटना एयरपोर्ट पर मंत्री जमा खान ने कहा- जो भी दोषी होंगे बचेंगे नहीं
छपरा में चुनावी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग की घटना को लेकर में बिहार में राजनीति जारी है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा कि जो भी घटना हुई है उस मामले में कार्रवाई की जा रही है। कोई भी बच नहीं पायेगा।