पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भोजपुरी कलाकार पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने को बताया साजिश
भाजपा ने भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिसे लेकर पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि यह सब उपेंद्र कुशवाहा को ठिकाने लगाने की साजिश है। मौके पर उन्होंने लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान को लेकर भी कहा कि भाजपा ने उन्हें भी ठिकाने लगा दिया है।