पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रोहिणी आचार्या पर लगाया लोगों को भड़काने का आरोप
छपरा गोली कांड मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है। भाजपा और राजद के नेता अब आमने-सामने आ गए हैं। बुधवार को भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या पर छपरा में लोगों को भड़काने का आरोप लगाया।