बाराबंकी की हाई-प्रोफाइल 10 करोड़ की चोरी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं, बल्कि रिटायर्ड IRS अधिकारी का बेटा निकला। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आकाश ठाकुर को सट्टा और ट्रेडिंग की बुरी लत थी, जिसमें वह लाखों रुपये हार चुका था।