बलियापुर: प्रधानखंता में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोका, सूचना मिलने पर विधायक पहुंचे
बलियापुर के प्रधानखंता में रेल लाइन के किनारे रेलवे द्वारा नई रेल लाइन बिछाने के लिए किए जा रहे मिट्टी खुदाई के विरोध में ग्रामीणों ने कार्य शनिवार के दोपहर 1:00 बजे रोक दिया। विधायक चंद्रदेव महतो ने ग्रामीणों का समर्थन किया और रेलवे एवं जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। ग्रामीण डाऊन एवं अपलाइन पर रेलओवर ब्रिज या अंडर रेल ब्रिज निर्माण की मांग कर रहे हैं