रसूलाबाद: रजऊ गांव में फूस के बंगले में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने शिकायत पर दर्ज किया मामला, क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
रसूलाबाद क्षेत्र के बड़ी रजऊ गांव में 23 सितंबर को फूस के बंगले में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी।सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।मामले में कोतवाली में एक शिकायती पत्र दिया गया था, जिसमें कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया गया था।पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई