खलीलाबाद: गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए एसपी ने अभियोजन अधिकारियों को दिए निर्देश
SP संदीप कुमार मीना ने बुधवार सुबह 11:00 बजे को पुलिस कार्यालय में अभियोजन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर गंभीर एवं चिन्हित अपराधों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पाक्सो, एनडीपीएस, गैंगस्टर और एससी/एसटी एक्ट के मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।हत्या, डकैती,लूट व अपहरण जैसे जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश।