पेटलावद: सारंगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बना रही आयुष्मान कार्ड
27 नवंबर को शाम 5 बजे जानकारी देते हुए मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कटारा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं.