पेटलावद: ग्राम गोविंदपाड़ा में माही नहर का पाइप फटा, पानी बह रहा व्यर्थ, दुर्घटना का खतरा
दिनांक 27 नवंबर को शाम 5 बजे ग्राम गोविंदपाड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव से माही नहर होकर गुजर रही है। बावड़ी-ठीकरिया मार्ग पर अंडर ब्रिज पर माही नगर का पाइप फूट चुका है। जिससे यहां भारी मात्रा में पानी व्यर्थ भर रहा है, साथ ही ग्रामीणों को दुर्घटना का डर भी सता रहा है। क्योंकि माही नहर पर लगा पाइप काफी पुराना है, जो की फूट चुका है।